समाचार · पंजाब
दहेज . मारपीट करने का आरोप, पति-देवर नामजद
INT News7 November 2026 at 06:08 am
पठानकोट | विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट करने के आरोप में शाहपुरकंडी थाने की पुलिस ने पति समेत 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला पठानकोट की रहने वाली महिला रमनदीप कौर ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि उसकी शादी 19-04-2026 को हुई थी। उसका ससुराल परिवार दहेज के लिए तंग परेशान करता था। उसके ससुराल परिवार ने उसके साथ कई बार मारपीट की। उसका भाई और भाभी करवाचौथ का व्रत का सामान देने के लिए उसके पास आए थे। उसके परिवार द्वारा सोने का सामान न देने के चलते उसके ससुराल परिवार में पति और देवर ने डंडे उठाकर उसके साथ मारपीट की। जिसके चलते उसे काफी चोटें लगी। उसने सिविल अस्पताल से इलाज व मेडिकल करवाकर इसकी शिकायत पुलिस से की। शाहपुरकंडी थाने की पुलिस ने महिला की शिकायत पर विशाल और रवीश पर केस दर्ज किया है।