Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन

INT News7 November 2026 at 06:09 am

| गुरदासपुर पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों और लंबे समय से लटकती आ रही मुलाजिमों की मांगों को अनदेखा करने के रोष स्वरूप पंजाब स्टेट मनिस्ट्रियल सर्विसज यूनियन द्वारा पंजाब स्तर पर दिए संघर्ष के आह्वान के तहत आज दूसरे दिन भी पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन जिला गुरदासपुर के सभी सदस्य हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों की आज दूसरे दिन भी हड़ताल के चलते पूरे जिले में रोजमर्रा के होने वाले कार्यों की एक हजार से अधिक कामों की फाइलें अटक गई है। यूनियन के नेताओं का कहना है कि पंजाब सहित जिलाभर के सरकारी दफ्तरों में मुलाजिमों द्वारा मुक्मल कलम छोड़ हड़ताल की गई। इस दौरान दफ्तरों में कंप्यूटर बंद रखे और समूह सरकारी कामकाज ठप रहा। यूनियन नेताओं ने कहा कि उनकी मुख्य मांग पूरा महंगाई भत्ता और बकाया राशि देना है। पंजाब सरकार द्वारा मुलाजिमों को तीन फीसदी डीए देने संबंधी जारी किए पत्र की निंदा करते कहा कि मुलाजिमों को उनका बनता पूरा महंगाई भत्ता और बकाया राशि देने की बजाए सरकार द्वारा सिर्फ तीन फीसदी डीए देकर मुलाजिमों के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोर्ट द्वारा भी पूरा डीए और उसका बकाया देने संबंधी आदेश दिए हैं लेकिन सरकार द्वारा मुलाजिमों के हकों को अनदेखा किया जा रहा है। इस कारण समूह मुलाजिम वर्ग में भारी निराशा और रोष पाया जा रहा है।