समाचार · हरियाणा
दुकान का सामान हटाने को कहा, व्यापारी की हत्या:पानीपत में छाती में लगातार टक्कर मारी; दोनों हार्ट पेशेंट, स्टेंट डल चुके
पानीपत में सिर से टक्कर मारकर व्यापारी की हत्या केस में कई खुलासे हुए हैं। दोनों व्यापारियों के बीच करीब 3 महीने से विवाद चल रहा था। मृतक विदेश और आरोपी उमेश की बराबर-बराबर में दुकान है। उमेश दुकान की डिस्प्ले बाहर तक रखता था, जिससे विदेश की दुकानदारी प्रभावित होती थी। इसी बात को लेकर पहले कई बार झड़प हो चुकी थी। शुक्रवार को भी दोनों व्यापारियों में इसी बात को लेकर मारपीट हुई। उमेश ने विदेश जिंदल (45) की छाती में सिर से टक्कर मार दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उमेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। परिजनों का कहना है- विदेश हार्ट पेशेंट था, उसे स्टेंट भी डल चुके थे। वहीं, आरोपी उमेश को भी स्टेंट डले थे। व्यापारियों के बीच विवाद की वजह 1. रेलवे रोड पर दुकान नंबर 142 में विदेश जिंदल की जय श्री राम इलेक्ट्रॉनिक्स और उसके साथ उमेश की देव इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। दोनों के बीच करीब तीन महीने से दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर विवाद चल रहा था। 2. उमेश अपनी दुकान के बाहर सामान डिस्प्ले के लिए रखता था। विदेश का कहना था कि इससे उसकी दुकानदारी प्रभावित होती है। वह कई बार उमेश को सामान हटाने के लिए कह चुका था, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। अब जानिए हत्या वाले दिन का पूरा घटनाक्रम:- थाना प्रभारी बोले- हत्या का केस दर्ज किया थाना शहर प्रभारी कटार सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ------------------ यह खबर भी पढ़ें… धनतेरस पर सिर से टक्कर मारकर व्यापारी की हत्या,VIDEO:दुकान के बाहर सामान रखने पर विवाद, लात-घूंसे भी बरसाए: पुलिस के रोकने पर भी नहीं रूका पानीपत में धनतेरस पर दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर हुए विवाद में व्यापारी विदेश जिंदल (45) की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसी दुकानदार उमेश ने पहले उसके साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की। (पूरी खबर पढ़ें)