समाचार · हरियाणा
भिवानी में रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट:पहले गाड़ी को मारपी टक्कर, फिर बचकर भागा तो पीछा करके पीटा
भिवानी में रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पहले आरोपियों ने गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी। वहीं फिर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों से बचने के लिए भागना शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव बापोड़ा निवासी धीरज ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त कमल गौतम उसके रेस्टोरेंट से घर जाने के लिए गाड़ी में बैठने लगे। इसी दौरान आरटीओ ऑफिस की तरफ से तीन गाड़ियां व 2-3 बाइक आई। उसमें से एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी में पीछे से टककर मार दी और उनका रास्ता रोक लिया। उसने आरोप लगाए कि 15-20 लड़के आए और उनमें से एक के हाथ में बंदूक थी। 5-10 लड़कों के पास लाठी-डंडे थे। आरोपियों से बचने के लिए वह गाड़ी से निकलकर भागा। तो आरोपियों ने उसकी कमर व छाती पर चयोट मारी। जिसके बाद घायल अवस्था में भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं चिकित्सकों ने उसका उपचार आरंभ कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घायल के बयान पर केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। शिकायत में उसने आरोप लिया कि आरोपियों के साथ उसकी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। लेकिन उसे शक है कि उसके पिता को मार्च 2026 में फंसाने की कोशिश की थी। जिसके बाद कुछ लोगों के खिलाफ ब्लैकमेल करने का केस दर्ज करवाया था और पकड़वाया था। हो सकता है इन्हीं के कारणों से यह घटना हुई।