Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

कैंडल मेकिंग में अमन पहले स्थान पर

INT News7 November 2026 at 06:08 am

| शाहपुर कंडी जेडीएस कॉलेज आफ एजुकेशन कोट में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में दिवाली के पावन उत्सव पर सजावट करने, बढ़िया पूजा के लिए थाली बनाने और अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई, इसमें कॉलेज के चेयरमैन रेवती रमन महाजन विशेष रूप से स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन करने के लिए शामिल हुए। प्रतियोगिताओं की शुरूआत करने से पहले कॉलेज परिसर में धार्मिक कार्यक्रम किया गया और माता श्री सरस्वती देवी जी की पूजा अराधना कर, शिक्षा के प्रचार और प्रसार के लिए प्रण लिया गया। कॉलेज परिसर में कैंडल मेकिंग, रंगोली, पूजा की थाली की सजावट, दीया मेकिंग और अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। रंगोली प्रतियोगिता में कन्नू प्रिया, संजना काटल व महक पहले स्थान पर रही। ईशिका अत्री, मिताली दूसरे स्थान पर संगीता और सुरजीत तीसरे स्थान पर रही। कैंडल मेकिंग प्रतियोगिता में अमन प्रथम और मिताली दूसरे स्थान पर रही। दीया मेकिंग प्रतियोगिता में लक्ष्मी पहले, सुरेखा दूसरे व पलक तीसरे स्थान पर रही। कॉलेज प्रबंधन की ओर से पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली स्टूडेंट्स को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। यहां कॉलेज के चेयरमैन रेवती रमन महाजन, प्रिंसिपल डॉ. मनीषा शर्मा, प्रो. सुखविंदर सिंह, प्रो. गुरविंदर सिंह, प्रो. नैंसी ठाकुर, प्रो. रजनी, प्रो. पल्लवी हीरा, प्रो. आशु शर्मा, प्रो. ज्योति बाला मौजूद रहीं।