समाचार · पंजाब
11 नवजन्मी बच्चियों को भेंट की बेबी किट
INT News7 November 2026 at 06:08 am
शाहपुर कंडी | पंजाब सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग की ओर से जिलाधीश के निर्देशों अनुसार, जिला प्रोग्राम अधिकारी संजीव शर्मा व सीडीपीओ राज कुमारी की देखरेख में गांव पंगोली में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इसमें नगर कौंसिल की प्रधान नीतू मन्हास विशेष रूप से शामिल हुई। इस मुहिम के तहत 11 नवजन्मी बच्चियों को बेबी किट और कंबल सम्मानित किया गया। यहां जिला प्रोग्राम अधिकारी संजीव शर्मा, सीडीपीओ राज कुमारी, सुपरवाइजर रश्मी सैनी, मुकेश लता, नरेश कुमारी, कमलेश कुमारी, सरोज बाला, संतोष कुमारी, नीलम देवी, रजनीश बाला, मोनिका व अन्य गांववासी मौजूद रहे।