समाचार · हरियाणा
फतेहाबाद में जुआ खेलते 15 लोग पकड़े:1.11 लाख रुपए और ताश के पत्ते बरामद; खाली मकान में खेल रहे थे
फतेहाबाद में पुलिस ने गांव धांगड़ और चिंदड़ में छापे मारकर जुआ खेलते 15 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 1 लाख 11 हजार 300 रुपए और ताश के पत्ते बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। थाना सदर फतेहाबाद के प्रभारी एसआई सुमित ने बताया कि पहले मामले में 9 नवंबर को पुलिस चौकी बड़ोपल की टीम चिंदड़ में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव के एक खाली मकान में कुछ लोग पैसे दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस रेड में 8 लोग मौके पर पकड़े पुलिस ने सीआईए टीम के साथ तय प्रक्रिया के तहत छापा मारा और मौके से 8 लोगों को पकड़ा। उनकी पहचान चिंदड़ निवासी संदीप, बृजेश उर्फ बंटी, सोनू, मनीष, प्रमोद, महेंद्र सिंह, अनिल और अशोक कुमार के रूप में हुई। जुआ निवारण अधिनियम में केस दर्ज पुलिस ने मौके से 44 हजार रुपए और ताश के 52 पत्ते बरामद किए। इस मामले में थाना सदर फतेहाबाद में 9 नवंबर केस दर्ज किया गया। मामला हरियाणा सार्वजनिक जुआ निवारण अधिनियम, 2025 की धारा 3 और 4 के तहत दर्ज है।