world
शी चिनफिंग ने गैबॉन के राष्ट्रपति न्गुएमा के साथ वार्ता की
INT News7 November 2026 at 04:56 pm

बीजिंग, 7 नवंबर। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 6 नवंबर को पेइचिंग में स्थित जन वृहद भवन में चीन की राजकीय यात्रा पर आए गैबॉन गणराज्य के राष्ट्रपति ब्राइस क्लोटेयर ओलिगुई न्गुएमा के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से द्विपक्षीय संबंधों को नए युग में साझा भविष्य वाले चीन-गैबॉन समुदाय के रूप में विकसित करने की घोषणा की।