समाचार · हरियाणा
शिव बाबा की रसोई में किया दीपावली पूजन
INT News10 November 2026 at 05:30 am
पानीपत| पुराने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शिव बाबा की रसोई में दीपावली पूजन किया। ऋषिकेश से आए महंत लोकेश दास महाराज ने कहा कि निःस्वार्थ सेवा समाज के लिए प्रेरक है और “भूखा रहे ना कोई” का संकल्प ही दीपावली का सार है। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया और पार्षद सांची तनेजा रहीं। पूजन के बाद सेवादारों के सहयोग से भंडारा लगाया गया। परिसर दीपों, फूलों और भजनों से सजा रहा और सेवा को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।