Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पंजाब-चंडीगढ़ में आज भी मौसम रहेगा ड्राई:12 से हल्की बारिश के आसार, रात का पारा सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा; हवा भी प्रदूषित

INT News10 November 2026 at 06:57 am

पंजाब और चंडीगढ़ में नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होने के बावजूद ठंड ने जोर नहीं पकड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार आज (10 नवंबर) को राज्य का मौसम ड्राई रहेगा। दो दिन 12 और 13 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम फिर शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद यह सामान्य के करीब बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक 32.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, रात के तापमान में औसतन 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक बना हुआ है। पठानकोट के केवीके में सबसे कम 12.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सुबह शाम कुछ स्थानों पर कोहरे की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर भी ऐसा ही सिस्टम सक्रिय है। इसके अलावा आज (मंगलवार) से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। पंजाब में अगले तीन दिन रात और सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। रात के तापमान में उतार-चढ़ाव पंजाब में रात के तापमान में औसतन 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक बना हुआ है। पठानकोट के केवीके में सबसे कम 12.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। लुधियाना में रात का तापमान 13.4 डिग्री रहा, जो पिछले दिन के मुकाबले 1.2 डिग्री कम है। वहीं, चंडीगढ़ में 14.6 डिग्री, पटियाला में 14.2 डिग्री, अमृतसर में 15 डिग्री और बठिंडा में 15.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में रात का तापमान 1 डिग्री और पटियाला में 0.6 डिग्री बढ़ा। बीते 24 घंटों में राज्य में कहीं बारिश नहीं हुई।