समाचार · हरियाणा
सोनीपत में सीआरपीएफ जवानों ने बहालगढ़ में चलाया सफाई अभियान:सड़कों से कूड़ा-कचरा उठा लोगों को किया जागरूक; 2 अक्टूबर तक करेंगे सफाई
INT News26 September 2026 at 01:51 pm
सोनीपत जिले में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम के तहत सीआरपीएफ की 220 बटालियन ने बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कमांडेंट अमित कुमार के मार्गदर्शन में अधिकारियों और जवानों ने श्रमदान किया। उन्होंने पूरे इलाके से कूड़ा-कचरा इकट्ठा किया। जवानों ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण बेहद जरूरी है। 220 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी कमलवीर यादव ने कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग की नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से कूड़ेदान का ही प्रयोग करने की अपील की। यह 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान जवान जिले के विभिन्न इलाकों में सफाई गतिविधियां आयोजित करेंगे और जनभागीदारी को मजबूत करेंगे।