समाचार · पंजाब
21 जरूरतमंद महिलाओं को बांटा मासिक राशन
लुधियाना| जय विराट ब्रह्म ऋषि मिशन की ओर से सिविल सिटी स्थित राष्ट्रीय बाल विद्या मंदिर में मासिक राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह सेवा प्रकल्प ब्रह्मलीन 1008 स्वामी विश्वात्मा बावरा महाराज के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। समारोह के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर एवं विधवा 21 महिलाओं को मासिक राशन सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर विजय अग्रवाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और समाज के वंचित वर्ग की सहायता करना ही सच्ची मानवता है। इस मौके पर बनवारी लाल, एडवोकेट इंद्रसेन, अशोक गुप्ता, राजेंद्र पराशर, कुलदीप सिंगला, विजय अग्रवाल, सोनू राठी, मंगल सेन, अनिल बहल, विशाल अरोड़ा, महिंदर पाल, शंकर दास रामलुभाया, अनिल भारती, चंद्रशेखर धीर, विक्की मल्होत्रा, अमित नैयर, पीयूष अग्रवाल, डॉ. लोकेश, कुंवर रंजन, प्रदीप मुंजाल और राज साही उपस्थित रहे।