समाचार · मध्य प्रदेश
सीसीटीवी से पकड़ा बाइक चोर, पार्किंग से चुराई थी:शाजापुर में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की, न्यायालय ने जेल भेजा
शाजापुर में कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई बाइक भी बरामद की। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। फरियादी संजय गुर्जर ने 4 नवंबर 2026 को कोतवाली थाने में मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे पवन चक्की स्थित रिन्यू कंपनी के कार्यालय में काम करते हैं। उनकी मोटरसाइकिल कार्यालय की पार्किंग में खड़ी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2 और 3 नवंबर की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक MP-42-ZC-0485 चोरी कर ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान थाना प्रभारी नवीन बिलावलिया ने आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी अर्जुन पिता विष्णु प्रसाद प्रजापति (32), निवासी ग्राम टुकराना, थाना कोतवाली, जिला शाजापुर है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल MP-42-ZC-0485 बरामद की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कार्यालय के अंदर घूमकर कुछ छोटे-मोटे सामान भी उठाए थे। हालांकि, इन सामानों की चोरी को लेकर संजय गुर्जर ने अलग से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन बिलावलिया, प्रधान आरक्षक संतोष डाबर, आरक्षक अर्जुन भार्गव और आरक्षक राकेश पांडव शामिल थे।