Thursday, 5 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

ट्रेन की चपेट में आने से बाघ की मौत, रेलवे ट्रैक पर सुबह मिला शव

INT News5 November 2026 at 01:00 pm

तमिलनाडु के शेनकोट्टई-अरियंकावु घाट सेक्शन में बुधवार (4 नवंबर 20126) की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से बाघ की मौत हो गई. घटना की जानकारी सुबह 3 बजे के बाद सामने आई, जब रेलवे ट्रैक से गुजर रहे लोगों ने बाघ का शव देखा. बाघ के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे. इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई.

सूचना मिलने पर जिला वन अधिकारी आर. राजमोहन, टेनकासी के सहायक वन संरक्षक नेल्लैयागम और वन विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बाघ के शरीर पर लगी चोटों की जांच की.

ये भी पढ़ें: Video: घर के दरवाजे पर सिलेंडर रखते ही जोरदार धमाका, दीये की लौ से लगी आग; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

मौके पर किया गया पोस्टमार्टम

वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर ही बाघ का पोस्टमार्टम किया. इसके बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार बाघ के शव का मौके पर ही दाह संस्कार कर दिया गया.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बाघ रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया. घटना के बाद वन विभाग ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई पूरी की.