Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

बंद पड़े सिटी सेंटर में लगी आग; टला बड़ा हादसा

INT News10 November 2026 at 05:30 am

लुधियाना| लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की 475 एकड़ योजना के अंतर्गत लंबे समय से बंद 26 एकड़ के सिटी सेंटर परिसर में दीपावली की रात आग लगने की घटना सामने आई। आग ई-ब्लॉक की तरफ परिसर के अंदर रात करीब 8:15 बजे भड़की, जिससे आसपास की रिहायशी कॉलोनी में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। ई-ब्लॉक, शहीद भगत सिंह नगर निवासी ने घटना के तुरंत बाद फायर विभाग को सूचना दी। फायर अधिकारी जसविंदर सिंह ने टीम भेजी, जिसने आग पर काबू पाने की कोशिश की।