Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

झज्जर के मंडोठी में 2 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग:पुरानी रंजिश में घेरा, दोनों को 2-3 गोलियां लगीं; हालत गंभीर

INT News10 November 2026 at 08:05 am

झज्जर जिले के गांव मंडोठी में सोमवार देर रात रंजिश के चलते 2 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हथियारों से लैस होकर पहुंचे हमलावरों ने हरदीप और उसके साथी जोगिंद्र को निशाना बनाया। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बहादुरगढ़ के ब्रह्मशक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और अस्पताल पहुंचकर घायलों से जुड़ी जानकारी ली। रंजिश समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। घर के पास पहुंचकर की फायरिंग जानकारी के अनुसार, सोमवार रात कुछ लोग हथियारों से लैस होकर गांव निवासी हरदीप के घर के पास पहुंचे। वहां उन्होंने हरदीप और उसके साथी जोगिंद्र पर गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से दोनों युवक जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। दोनों को लगीं 2 से 3 गोलियां फायरिंग में हरदीप और जोगिंद्र को 2 से 3 गोलियां लगने की सूचना है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। चार तरह के हथियारों के इस्तेमाल की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात में चार तरह के हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। हमलावरों में गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों के शामिल होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और वारदात में इस्तेमाल हथियारों का पता लगाने में जुटी है।