Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दूसरी मंजिल पर बिस्तर में आग...95 वर्षीय बुजुर्ग की मौत:अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका

INT News10 November 2026 at 10:48 am

इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में सोमवार देर रात दूसरी मंजिल पर एक कमरे के बिस्तर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 95 साल की बुजुर्ग महिला के पैर झुलस गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले गए, जहां रात करीब 3 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला चलने-फिरने में असमर्थ थीं और कम बोल पाती थीं। रात करीब 11 बजे घर में धुआं दिखाई देने पर परिजन दूसरी मंजिल पर पहुंचे थे। कमरे में पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका है। धुआं देखकर दूसरी मंजिल पर पहुंचे परिजन हीरानगर पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान गुलबाई नरवरे (95), निवासी गायत्री नगर के रूप में हुई है। उनके बेटे दीपक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार रात करीब 11 बजे परिवार नीचे के कमरे में खाना खा रहा था। इसी दौरान उन्हें घर में धुआं भरता दिखाई दिया। वे दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो मां गुलबाई के बिस्तर में आग लगी हुई थी। आग से उनके पैर झुलस गए थे। परिजनों ने तुरंत आग बुझाई और उन्हें लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। यहां रात करीब 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मदद के लिए आवाज भी नहीं लगा पाईं बुजुर्ग दीपक ने बताया कि उनकी मां की उम्र काफी ज्यादा थी। वह चलने-फिरने में असमर्थ थीं और कम ही बोल पाती थीं। घबराहट में मदद के लिए आवाज भी नहीं लगा पाईं। बेटे के मुताबिक, ऊपर के कमरे में कोई ज्वलनशील वस्तु या अन्य सामान नहीं था। कमरे का दरवाजा खुला था। उन्हें आशंका है कि पटाखे की चिंगारी से वहां आग लगी होगी। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू की पुलिस को पूरे मामले की सूचना एमवाय अस्पताल से देर रात मिली थी। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।