Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

घने कोहरे में बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराईं:जीरा-कोट ईसे खां रोड पर हादसा; चालक-कंडक्टर समेत कई यात्री गंभीर घायल

INT News10 November 2026 at 10:34 am

फिरोजपुर के जीरा-कोट ईसे खां रोड पर गांव लौंगीविंड के पास घने कोहरे में बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गईं। हादसे में बस चालक और कंडक्टर समेत कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को जीरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सड़क पर घनी धुंध के कारण दृश्यता कम थी। इसी वजह से बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हुई।