Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

घोड़ाबांधा में आज मां काली का महाभोग, अर्जुन मुंडा के आवास पर सुबह से जुटेंगे श्रद्धालु

INT News10 November 2026 at 10:27 am

जमशेदपुर: मां काली पूजा के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर मंगलवार, 10 नवंबर को भव्य धार्मिक अनुष्ठान और महाभोग वितरण का आयोजन किया जा रहा है. अर्जुन मुंडा और उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा के नेतृत्व में होने वाले इस पारंपरिक आयोजन की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी. कार्यक्रम देर शाम तक चलेगा.

पूजा-अर्चना और आरती के बाद बंटेगा महाभोग

आयोजन के तहत मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की जायेगी. इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाभोग और प्रसाद वितरण शुरू होगा. हर वर्ष की तरह इस बार भी शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. धार्मिक आयोजन में आम नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम

कार्यक्रम को लेकर घोड़ाबांधा स्थित आवास परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किये गये हैं. आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. श्रद्धालु मां काली के दर्शन कर महाभोग और प्रसाद ग्रहण करेंगे.