Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

HSSPP ने बदले समग्र शिक्षा व पीएम श्री योजना नियम:1 लाख रु. तक की वित्तीय शक्तियां डेलीगेट, ब्लॉक स्तर पर 3 अफसरों में बंटेगा काम

INT News10 November 2026 at 10:50 am

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) ने समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और SNA-SPARSH मॉडल को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए दो बड़े आदेश जारी किए हैं। परिषद ने प्रदेश के 14,772 स्कूलों के वित्तीय कामकाज को सुचारू बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के साथ-साथ मुख्यालय, जिला/ब्लॉक और स्कूल स्तर पर 1 लाख रुपये तक की वित्तीय शक्तियां भी डेलीगेट कर दी हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक-सह-राज्य परियोजना निदेशक (HSSPP) द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, एकमुश्त उपाय के रूप में राज्य वार्षिक योजना के अधीन 1लाख रुपये तक की वित्तीय शक्तियां स्वीकृत की गई हैं।

DPCs और BEO-cum-BRC को दिए गए निर्देश