समाचार · मध्य प्रदेश
पन्ना में युवक पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला:सिर में चोट के बाद कटनी रेफर; पुराने विवाद के चलते हमले का आरोप
पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के हरदुआ रावजू गांव में पुरानी रंजिश के चलते 27 वर्षीय दिनेश चौधरी पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला किया गया। सिर में गंभीर चोट लगने और खून बहने के बाद उन्हें कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची दिनेश चौधरी, चन्ना चौधरी के बेटे हैं। घटना की सूचना मिलने पर रैपुरा पुलिस उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर एमएल चौधरी ने जांच के बाद बताया कि दिनेश के सिर में गंभीर चोट लगी है और खून बह रहा है। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर उनके सिर पर पट्टी बांधी। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें कटनी जिला अस्पताल भेज दिया। पुराने विवाद के चलते हमले का आरोप दिनेश ने बताया कि वह अपने बच्चों और परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दीपावली पर घर आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले राम कुमार चौधरी का अपने भाई से विवाद हो रहा था। उस समय दिनेश ने उन्हें विवाद करने से रोका था और पास में ही बैठ गए थे। दिनेश के मुताबिक, इसी बात को लेकर राम कुमार उनसे रंजिश रखने लगा था। दिनेश ने आरोप लगाया कि राम कुमार चौधरी ने पीछे से उन पर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।