Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

मुंबई में 2 बस और 3 कारों की जोरदार भिड़ंत, BEST बस के पीछे घुसी कार, 5 लोग और 1 पालतू कुत्ता घायल

INT News10 November 2026 at 10:40 am

BEST (Brihanmumbai Electric Supply and Transport) के PRO के मुताबिक, कोलाबा डिपो से गावणगांव की ओर जा रही BEST बस भक्ति पार्क सिग्नल पर रुकी हुई थी. उसके पीछे दो कारें भी सिग्नल हरा होने का इंतजार कर रही थीं. इसी दौरान पीछे से आ रही चैलो (निजी ऑपरेटर) की बस ने सबसे पीछे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद आगे खड़ी दूसरी कार भी प्रभावित हुई और BEST बस के पिछले हिस्से के नीचे जा घुसी. इस हादसे में दोनों कारों को भारी नुकसान पहुंचा. कारों में बैठे लोग अंदर ही फंस गए और उन्हें चोटें आईं.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कल का मौसम: 11 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, बारिश होगी या बढ़ेगी गर्मी? जानें मुंबई-पुणे समेत बड़े शहरों का हाल

क्रेन की मदद से हटाए गए वाहन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कारों और बस को सड़क से हटाया गया. घायलों को पुलिस की मदद से सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया. BEST PRO के अनुसार, इस हादसे में कुल पांच लोग और एक पालतू कुत्ता घायल हुए हैं. फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.