Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रीवा सांसद के बयान पर किसान संगठनों का विरोध:कहा था- 3 महीने मेहनत, बाकी समय ताश-राजश्री और बोतल; महासंघ ने बताया अन्नदाता का अपमान

INT News10 November 2026 at 10:49 am

मऊगंज जिले के रकरी गांव में गोवर्धन पूजा के दौरान रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों की कार्यशैली को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने सोमवार को कहा था कि किसान साल में तीन महीने मेहनत करता है, जबकि बाकी नौ महीने ताश, राजश्री, बोतल, चिलम और 'जय भोले' में बिताता है। उनका यह बयान सामने आने के बाद किसान संगठनों और विपक्षी नेताओं ने विरोध जताया है। किसान महासंघ ने बताया अन्नदाताओं का अपमान सांसद के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के मऊगंज जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह अन्नदाताओं का अपमान है। नरेंद्र सिंह ने कहा कि एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार कृषि वर्ष मना रही है, वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि किसानों को शराबी और नशेड़ी बता रहे हैं। उन्होंने सांसद के बयान को अनर्गल और तर्कहीन बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या तीन महीने में मूली, भाजी और आलू के अलावा कोई दूसरी फसल तैयार हो जाती है? धान की बुवाई से लेकर निराई, गुड़ाई और गहाई के बाद गेहूं की फसल तक किसान सालभर खेतों में मेहनत करता है। नरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों को आवारा गोवंश से फसलों की रखवाली करने के साथ खाद और बीज की कमी जैसी समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। कांग्रेस नेताओं ने भी जताया विरोध अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मऊगंज जिला अध्यक्ष और जनपद सदस्य शेख मुख्तार सिद्दीकी ने भी सांसद की टिप्पणी को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि किसान 24 घंटे खेतों में मेहनत करता है, तब जाकर देश के लोगों के लिए अनाज पैदा होता है। किसानों के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस के हनुमना ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसानों को अन्नदाता बताते हैं, जबकि उन्हीं की पार्टी के सांसद उन्हें नशेड़ी कहकर अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने इसे देश के करोड़ों किसानों की मेहनत का अपमान बताया। माफी की मांग, विरोध बढ़ाने की चेतावनी जनार्दन मिश्रा पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। गोवर्धन पूजा के मंच से दी गई इस टिप्पणी के बाद रीवा और मऊगंज में विरोध शुरू हो गया है। किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि सांसद ने अपने शब्दों के लिए माफी नहीं मांगी तो विरोध और तेज किया जाएगा। यह खबर भी पढ़ें… रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा बोले:किसान 3 महीने मेहनत करते हैं, 9 महीने ताश खेल और राजश्री-बोतल में बिताते हैं; पहले जैसी किसानी नहीं बची रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों की जीवनशैली को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आज के किसान पहले जैसे नहीं रह गए हैं। वे कंफर्ट पसंद करने लगे हैं और साल में सिर्फ 3 महीने खेती में मेहनत करते हैं, जबकि बाकी 9 महीने ताश, राजश्री, बोतल, चोंगी और जय भोले चढ़ाने में बिताते हैं। पढ़ें पूरी खबर...