Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

CM हेल्पलाइन शिकायत बंद कराने सचिव से वसूले 30 हजार:छिंदवाड़ा में नौकरी से निकालवाने धमकाया; पहले फाेन लिया फिर नकदी मांगी

INT News27 November 2026 at 08:58 pm

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति ने शिकायत बंद कराने के नाम पर ग्राम पंचायत सचिव को नौकरी से निकलवाने की धमकी दी और उससे 25 हजार रुपए का मोबाइल फोन व 5 हजार रुपए ऑनलाइन वसूल लिए। इसके बाद भी आरोपी ने दोबारा फोन कर लाखों रुपए मांगे। लगातार धमकियों और वसूली से परेशान सचिव ने पुलिस में शिकायत की। जांच में मोबाइल खरीदने, ऑनलाइन भुगतान और कॉल रिकॉर्डिंग के साक्ष्य मिलने पर जुन्नारदेव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी देवलाल नागवंशी (45), निवासी ग्राम धाधरा ने ग्राम पंचायत में चल रहे शासकीय कार्यों को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत को बंद कराने के बदले उसने ग्राम पंचायत बुधवारा के सचिव राजू शीलू पर दबाव बनाया। आरोपी ने धमकी दी कि शिकायत बंद नहीं कराई तो उसे नौकरी से निकलवा देगा। पहले 25 हजार का मोबाइल दिलवाया, फिर 5 हजार रुपए लिए सचिव की शिकायत के मुताबिक, 4 अक्टूबर 2026 को आरोपी की मांग पर जुन्नारदेव की एक मोबाइल दुकान से 25 हजार रुपए कीमत का OPPO K13X मोबाइल दिलवाया गया। इसमें से 20 हजार रुपए सचिव ने PhonePe के जरिए सीधे दुकान संचालक के खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद 7 नवंबर को आरोपी को 5 हजार रुपए ऑनलाइन दिए गए। इस तरह आरोपी ने मोबाइल और नकद के बजाय ऑनलाइन भुगतान के रूप में कुल 30 हजार रुपए का लाभ लिया। दोबारा लाखों रुपए मांगे तो रिकॉर्ड कर ली बातचीत मोबाइल और रुपए लेने के बाद भी आरोपी की मांग जारी रही। 12 नवंबर को उसने सचिव को फोन कर सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद कराने के बदले फिर लाखों रुपए मांगे। इस बार सचिव ने बातचीत रिकॉर्ड कर ली और बाद में पुलिस को सौंप दी। जांच में मोबाइल खरीदने और PhonePe से हुए लेनदेन के साक्ष्य भी मिले। आरोपी पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले पुलिस के मुताबिक, देवलाल नागवंशी के खिलाफ जुन्नारदेव थाने में दुष्कर्म और अवैध शराब बिक्री से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। आबकारी के मामलों में न्यायालय उसे दंडित भी कर चुका है। साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 485/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) में केस दर्ज कर 27 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।