Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

आलीराजपुर में हवाई हमले के अलर्ट पर ब्लैकआउट मॉकड्रिल हुई:एयर रेड सायरन बजाकर बिजली बंद की, प्रशासन-पुलिस समेत विभागों ने राहत-बचाव की तैयारियां परखीं

INT News27 November 2026 at 08:48 pm

आलीराजपुर में शुक्रवार रात 7 बजे हवाई हमले और ब्लैकआउट जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल की गई। तय समय पर एयर रेड सायरन बजाया गया और कुछ समय के लिए बिजली बंद कर ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियां परखना था। मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर हुई मॉकड्रिल की अध्यक्षता अपर कलेक्टर सोहन कनास ने की। इसमें प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड, बिजली विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार सुरक्षा, बचाव और राहत कार्यों का अभ्यास किया। देखिए दो तस्वीरें… विभागों के बीच तालमेल पर जोर अभ्यास के दौरान आपात स्थिति में विभागों के बीच समन्वय और तुरंत कार्रवाई की तैयारियां जांची गईं। अपर कलेक्टर सोहन कनास ने अधिकारियों से कहा कि आपात स्थिति में सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें। सूचना मिलते ही बिना देरी जरूरी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सुरक्षा और राहत व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।