समाचार · पंजाब
नकोदर के गांव में वॉलीबॉल ग्राउंड की शुरुआत:₹15 लाख हुए खर्च, AAP नेता ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट दी गई
जालंधर जिले के लखनपाल गांव में शुक्रवार को 15 लाख रुपए की लागत से बने वॉलीबॉल ग्राउंड का उद्घाटन किया गया। खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट भी दी गईं। आयोजन का मकसद युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ना था। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज और उम्मीदवार दीपक बाली मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। गांव के लोगों ने उनका स्वागत किया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंजाब सरकार की जनकल्याण और विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार नशे को खत्म करने की कोशिश कर रही है। युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए गांवों में मैदान और दूसरी खेल सुविधाएं बनाई जा रही हैं। दीपक बाली ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता के साथ उन्हें खेलों और दूसरी रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांवों में अच्छे मैदान और खेल सुविधाएं मिलने से युवाओं की खेलों में रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई के साथ खेलों में भी हिस्सा लें बच्चे : दीपक उन्होंने गांव के लोगों से बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की। गांव के लोगों ने कहा कि नया वॉलीबॉल ग्राउंड युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का मौका देगा। वे इसे युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे के खिलाफ अभियान में मददगार मानते हैं।