Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Swiggy ने 340 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, इंस्टामार्ट में क्यों हुई इतनी छंटनी?

INT News27 November 2026 at 08:44 pm

स्विगी (Swiggy) की क्विक कॉमर्स इकाई इंस्टामार्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी हुई है. कंपनी ने करीब 340 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इस छंटनी की सबसे ज्यादा मार कॉरपोरेट और सपोर्ट से जुड़े विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ी है. कंपनी ने यह फैसला अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव और कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया है.

AI और नए वर्किंग मॉडल के हिसाब से बदला संगठनात्मक ढांचा

कंपनी ने अपने कारोबार की वृद्धि के अगले चरण को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया है. इसमें जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कामकाज के नए तरीकों को भी शामिल किया गया है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, कंपनी का मकसद कामकाज में दोहराव खत्म करना, कर्मचारियों की जवाबदेही बढ़ाना और निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज करना है.

यह खबर अपडेट की जा रही है.