Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

कोचिंग में शोर रोकने पर छात्र का सिर फोड़ा:घर लौटते समय सुनसान रास्ते पर लोहे के कड़े से हमला, मां के साथ थाने पहुंचा

INT News27 November 2026 at 08:46 pm

पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के अहिरगवां गांव में कोचिंग के दौरान शोर करने से रोकने पर 8वीं के छात्र पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि कोचिंग से घर लौटते समय रास्ते में रोशन वर्मन ने 15 वर्षीय किशन मंडल के सिर पर लोहे के कड़े से वार किया। घायल किशन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, किशन मंडल, तपन मंडल का बेटा है। वह 26 नवंबर की शाम करीब 5 बजे गांव में राधा वर्मन के घर कोचिंग पढ़ने गया था। वहां इटवा के यादव सर बच्चों को पढ़ा रहे थे। क्लास में पास बैठे हरिदास वर्मन के बेटे रोशन वर्मन शोर कर रहे थे। किशन ने उसे बात करने और शोर मचाने से रोका तो रोशन ने कोचिंग से बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी। सुनसान रास्ते पर रोककर सिर पर मारा कड़ा कोचिंग की छुट्टी के बाद किशन घर लौट रहा था। सरकारी स्कूल के पीछे सुनसान रास्ते पर रोशन ने उसे रोककर गाली-गलौज की। किशन ने विरोध किया तो रोशन ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। किशन घायल होकर गिर पड़ा। उसकी आवाज सुनकर रौनक वर्मन, शायन वर्मन और हीरामन मंडल मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। मां के साथ थाने पहुंचा छात्र किशन की मां शीला मंडल के मुताबिक, उनका बेटा पढ़ाई कर रहा था और उसने रोशन को बात करने से रोका था। हमले के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद मां-बेटे ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शुक्रवार 27 नवंबर को आरोपी रोशन वर्मन के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।