Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दमोह मेले में तलवार-कटार बिकने का वीडियो:स्टॉल पर बच्चे भी खरीदते दिखे हथियार, एएसपी ने सीएसपी और टीआई को जांच सौंपी

INT News27 November 2026 at 08:54 pm

दमोह के तहसील ग्राउंड में लगे स्वदेशी मेले में तलवार, कटार और दूसरे धारदार हथियारों की बिक्री हो रही है। शुक्रवार शाम हथियार बेचने और खरीदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में बच्चे भी हथियार खरीदते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद एएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। स्टॉल पर तलवार, कटार और कृपाल बिक्री के लिए रखे तहसील ग्राउंड में 20 से 30 नवंबर तक स्वदेशी मेला लगाया गया है। मेले में कई तरह के स्टॉल और बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। इसी दौरान ‘श्री मौर्या हैंडीक्राफ्ट’ नाम के स्टॉल पर तलवार, कटार, कृपाल और अन्य धारदार हथियार बिक्री के लिए रखे गए हैं। वायरल वीडियो में लोग इन हथियारों को खरीदते दिख रहे हैं। एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने बताया कि वीडियो में मेले की दुकान पर तलवार, कटार और कृपाल बिकते दिख रहे हैं। उन्होंने सीएसपी और कोतवाली टीआई को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। प्रतिबंधित हथियार मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।