Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

मोगा की विधायक के पिता से ईडी ने की पूछताछ:बोले- मुझसे पूछा विधायक आपकी बेटी है; हमारे फोन भी एजेंसी के पास जब्त

INT News27 November 2026 at 08:49 pm

मोगा भूमि घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मोगा से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के पिता जसपाल सिंह से पूछताछ की है। वह सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित ईडी कार्यालय पहुंच गए थे, जबकि शाम साढ़े पांच बजे तक उनसे पूछताछ चली। इस मौके पर जब वह ईडी दफ्तर से बाहर आए तो उन्होंने कहा कि विभिन्न चरणों में पूछताछ हुई है। जब दोबारा ईडी बुलाएगी तो वह पेश हो जाएंगे। मेरे से पूछा विधायक आपकी बेटी है, मैंने उन्हें जवाब दिया कि मेरी बेटी है। सवाल कम थे, तीन चार चरणों में हुई पूछताछ जसपाल सिंह ने बताया कि जमीन के मामले में उन्हें आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। उनसे जो सवाल पूछे गए थे, उनका जवाब दे दिया। जब उनसे पूछा गया कि वह सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंच गए थे, जबकि अब बाहर जा रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि शुरू में इंतजार बहुत करवाया। नंबर नहीं आता है। पूछताछ लगातार नहीं चलती है। तीन-चार बार बीच में ब्रेक होती है। इस वजह से समय ज्यादा लग जाता है। वे सवाल ज्यादा नहीं पूछते हैं।

बेटे और उनका मोबाइल भी ईडी के पास जब्त

जसपाल सिंह से किस तरह के सवाल पूछे गए थे? इस पर उन्होंने कहा कि उनके पास कोई डेटा है। हमारे फोन जब्त हैं। हमें दोबारा बुलाया जा सकता है, लेकिन अभी तक कोई आदेश नहीं है। विधायक के बारे में सीधे कोई सवाल नहीं था। उन्होंने पूछा कि क्या आपकी बेटी है? मैंने कहा कि मेरी बेटी है। जब उनसे पूछा गया कि विधायक साहब को पूछताछ के लिए बुलाया है, पेश होंगे? इस पर जसपाल सिंह ने कहा कि इस बारे में उन्हें पता होगा। मुझसे किसी तरह का कोई कागज नहीं मांगा था। मोगा की जमीनों के बारे में सवाल हुआ था। मोबाइल फोन के बारे में पूछा। बेटे का फोन भी जब्त हुआ। उनकी स्टेटमेंट हुई है। दोबारा कब बुलाया जाएगा, इस पर उनका जवाब था कि अभी समन भेजेंगे।