समाचार · मध्य प्रदेश
मऊगंज थाने में एकता परेड का लाइव प्रसारण:बड़ी स्क्रीन पर अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने देखा कार्यक्रम; राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर शनिवार शाम मऊगंज थाना परिसर में एकता परेड-2026 का लाइव प्रसारण किया गया। बड़ी स्क्रीन पर दिखाए गए कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पुलिसकर्मियों, स्कूली विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। एकता नगर से हुआ कार्यक्रम का प्रसारण केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहल पर गुजरात के एकता नगर में शनिवार शाम 5:30 बजे एकता परेड-2026 आयोजित की गई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन सहित अन्य मीडिया माध्यमों पर किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को थानों में परेड के लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत मऊगंज थाना परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाई गई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने देखी परेड कार्यक्रम में अपर कलेक्टर पीके पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम और एसडीओपी साची पाठक मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों, पुलिसकर्मियों और अन्य नागरिकों ने भी परेड का सीधा प्रसारण देखा।
आयोजन का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना मजबूत करना था। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया और राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया।