Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

तरनतारन में NRI बेटे की पत्नी पर ठगी का आरोप:यूके का पूरा खर्च उठाया, भारत आकर 5 लाख ले उड़ी बहू; अब दे रही धमकी

INT News31 October 2026 at 09:33 pm

तरनतारन के झबाल थाना पुलिस ने शादीशुदा महिला और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई चक सिकंदर निवासी कंवलजीत कौर पत्नी जगतार सिंह द्वारा दी गई लिखित शिकायत और पुलिस जांच के आधार पर की गई है। यूके भेजने व पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का दावा

शिकायतकर्ता कंवलजीत कौर ने बताया कि उनके बेटे रमनदीप सिंह का विवाह वर्ष 2023 में लुधियाना जिले के गुरु रामदास नगर निवासी तरसेम सिंह की बेटी मनप्रीत कौर से हुआ था। विवाह के बाद रमनदीप और मनप्रीत दोनों यूके चले गए। कंवलजीत कौर के अनुसार, विदेश जाने का पूरा वित्तीय खर्च और वहां मनप्रीत के रहने व पढ़ाई का खर्च उनके परिवार ने ही उठाया था। मां की बीमारी का बहाना बनाकर भारत आई, 5 लाख रुपये ले गई कंवलजीत कौर ने आरोप लगाया कि यूके पहुंचने के कुछ समय बाद मनप्रीत के व्यवहार में बदलाव आ गया। उसने अपने पति रमनदीप से कहा कि उसकी मां की तबीयत खराब है और उसे भारत जाना है। रमनदीप ने उसका हवाई टिकट कराया और परिवार का कर्ज चुकाने के लिए उसे 5 लाख रुपये की नकद राशि भी दी। आरोप है कि भारत पहुंचने के बाद मनप्रीत उक्त राशि लेकर अपने मायके चली गई। मायके पक्ष पर जान से मारने की धमकी का आरोप कंवलजीत कौर के मुताबिक, जब वह अपने पति के साथ बहू मनप्रीत कौर को वापस लाने के लिए उसके मायके लुधियाना गईं, तो वहां मनप्रीत और उसके परिवार वालों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और दोनों को जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले की जांच तरनतारन के डीएसपी सिटी सुखबीर सिंह द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना झबाल पुलिस ने आरोपी मनप्रीत कौर, उसके पिता तरसेम सिंह पुत्र महिंदर सिंह, माता नीलम पत्नी तरसेम सिंह और भाई जसप्रीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।