Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

फाजिल्का की काश्वी ने तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक:जयपुर में NTPC जू.राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मिली जीत; समाजसेवी ने दिया एक लाख का चेक

INT News31 October 2026 at 09:45 pm

फाजिल्का के गांव राणा की होनहार बेटी काश्वी कंबोज ने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट विश्वास और सटीक निशाने के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर जिले व पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है। काश्वी ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित 46वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। घर पहुंचने पर नोटों व फूलों के हार से भव्य स्वागत गोल्ड मेडल जीतकर जब काश्वी अपने गांव पहुंची, तो परिजनों और स्थानीय लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा। काश्वी के निवास स्थान पर सरकारी लड़कों के स्कूल के प्रिंसिपल, स्थानीय नेताओं, समाजसेवियों और उनके कोच ने पहुंचकर ढोल-धमाके, फूलों व नोटों की मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। 30 मीटर के लक्ष्य में साधा सटीक निशाना अपनी इस उपलब्धि पर काश्वी कंबोज ने बताया कि जयपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 30 मीटर के निर्धारित लक्ष्य में उनकी टीम के सभी सदस्यों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। काश्वी ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और कोच की कड़ी मेहनत को दिया। शौक से शुरू हुआ सफर जुनून में बदला काश्वी के पिता सुरिंद्र कंबोज और माता सोनिया रानी ने बताया कि उनकी बेटी ने शुरुआत में तीरंदाजी को महज एक शौक के तौर पर शुरू किया था, लेकिन धीरे-धीरे यह उसका जुनून बन गया। परिजनों ने कहा कि उन्होंने काश्वी की लगन देखकर उसे पूरा सहयोग दिया। उन्होंने काश्वी के कोच जगसीर सिंह का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कठिन प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के बिना यह मुकाम पाना संभव नहीं था। समाजसेवी संस्था ने दिया 1 लाख का चेक इस मौके पर पहुंची समाजसेवी मैडम पूजा लूथरा सचदेवा ने काश्वी को बधाई देते हुए कहा कि "इस बेटी ने यह साबित कर दिया है कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं।" उन्होंने प्रतिभाशाली बेटी के सपनों को उड़ान देने और उसकी हौसला अफजाई के लिए अपनी सोसाइटी की तरफ से काश्वी को 1 लाख रुपये का प्रोत्साहन चेक सौंपा।