Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तर प्रदेश

UP Railway: यूपी में नई मेमू ट्रेनों की सौगात, कल से बनारस-प्रयागराज के बीच नियमित सेवा, जानें टाइमिंग और रूट

INT News31 October 2026 at 09:47 pm

UP Railway News: उत्तर प्रदेश में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. बनारस से प्रयागराज और वाराणसी के आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को अब रेल यात्रा का नया विकल्प मिलेगा. पूर्वोत्तर रेलवे ने बनारस-प्रयागराज रामबाग और वाराणसी सिटी-राजातालाब के बीच नई मेमू ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं. इनका नियमित संचालन रविवार यानी 1 नवंबर 2026 से होगा. इसके साथ ही पहले से चल रही एक मेमू ट्रेन का विस्तार औड़िहार तक किया गया है. रेलवे ने ट्रेनों की समय-सारिणी भी जारी कर दी है. ऐसे में यात्रियों के लिए यह जानना जरूरी है कि कौन सी ट्रेन कितने बजे चलेगी और किन स्टेशनों पर रुकेगी.

बनारस से प्रयागराज के बीच चलेगी नई मेमू ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से बनारस और प्रयागराज रामबाग के बीच ट्रेन संख्या 65123/65124 का संचालन किया जाएगा. ट्रेन संख्या 65123 बनारस स्टेशन से सुबह 7 बजे रवाना होगी और सुबह 9:50 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी. इस तरह ट्रेन करीब 2 घंटे 50 मिनट में अपना सफर पूरा करेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 65124 प्रयागराज रामबाग से शाम 6 बजे रवाना होगी और रात 8:30 बजे बनारस पहुंचेगी. वापसी का सफर करीब 2 घंटे 30 मिनट में पूरा होगा.

इन पांच स्टेशनों पर रुकेगी मेमू ट्रेन

बनारस से प्रयागराज रामबाग के बीच चलने वाली नई मेमू ट्रेन पांच प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें राजातालाब, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड, हंडिया खास और झूंसी स्टेशन शामिल हैं. इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले लोगों को भी नई ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा.

वाराणसी सिटी से राजातालाब के बीच चलेंगी चार जोड़ी ट्रेनें

दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी सिटी और राजातालाब के बीच चार जोड़ी मेमू ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इससे दोनों स्टेशनों के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को दिन में कई समय पर ट्रेन की सुविधा मिलेगी.

वाराणसी सिटी से राजातालाब के लिए प्रस्थान का समय

ट्रेन संख्या 65135: सुबह 5:15 बजे

ट्रेन संख्या 65137: सुबह 7:45 बजे

ट्रेन संख्या 65139: सुबह 9:10 बजे

ट्रेन संख्या 65141: शाम 4:00 बजे

राजातालाब से वाराणसी सिटी के लिए प्रस्थान का समय

सुबह 6:55 बजे

सुबह 10:50 बजे

दोपहर 1:00 बजे

शाम 5:25 बजे

औड़िहार तक बढ़ाई गई मेमू ट्रेन की सेवा

रेलवे ने पहले से चल रही मेमू ट्रेन संख्या 65111/65112 का विस्तार औड़िहार तक किया है. अब यह ट्रेन औड़िहार से प्रयागराज रामबाग के बीच चलेगी. ट्रेन संख्या 65111 औड़िहार से सुबह 4:15 बजे रवाना होगी और सुबह 9:05 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 65112 प्रयागराज रामबाग से शाम 6:50 बजे चलेगी और रात 11:55 बजे औड़िहार पहुंचेगी. इस सेवा से औड़िहार, वाराणसी और प्रयागराज के बीच यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी.

छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को मिलेगी सुविधा

नई मेमू ट्रेन सेवाओं से रोजाना पढ़ाई, नौकरी, कारोबार और दूसरे जरूरी कामों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है. खासकर वाराणसी, भदोही और प्रयागराज के बीच सफर करने वाले यात्रियों को रेल यात्रा का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा. रेलवे की इस पहल से आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है.

Also Read: अब जाम में नहीं फंसेंगी एंबुलेंस! नोएडा पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन FAST, ऐसे मिलेगा ग्रीन कॉरिडोर