Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

डेंजर रोड का सीमेंट कांक्रीट से होगा निर्माण:बालाघाट में गर्रा से नवेगांव तक 7.48 किमी सड़क पर खर्च होंगे 12.24 करोड़ रुपए

INT News31 October 2026 at 09:27 pm

बालाघाट की गर्रा-गायखुरी-गोंगलई-नवेगांव सड़क यानी डेंजर रोड का सीमेंट कांक्रीट से निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग 12.24 करोड़ रुपए की लागत से 7.48 किलोमीटर लंबी सड़क बनाएगा। निर्माण एजेंसी को काम का आदेश जारी कर दिया गया है। ओवरब्रिज निर्माण के दौरान बायपास बनी थी सड़क सरेखा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण करते समय बसों और मालवाहक वाहनों को इसी सड़क से बायपास के तौर पर निकाला गया था। भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क का डामर जगह-जगह उखड़ गया। इस सड़क पर पहले भी दो बार करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं। धूल से परेशान हैं आसपास के गांवों के लोग गायखुरी, गोंगलई और नवेगांव के लोग सड़क से उड़ने वाली धूल से परेशान हैं। सड़क के दोबारा निर्माण की मांग कई बार उठाई जा चुकी है। 5.50 मीटर चौड़ी बनेगी सीमेंट कांक्रीट सड़क लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री बीएस अड़मे ने बताया कि मार्ग की कुल लंबाई 7.48 किलोमीटर है। यहां 5.50 मीटर चौड़ी सीमेंट कांक्रीट सड़क बनाई जाएगी। उनके मुताबिक, निर्माण एजेंसी को काम का आदेश जारी कर दिया गया है और एक सप्ताह के भीतर काम शुरू होगा। सरकार ने मजबूतीकरण मद में राशि जारी करने के साथ प्रशासनिक मंजूरी भी दे दी है।