Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

साउंड बॉक्स की कटी डोरी से बच्ची को लगा करंट:दमोह के नंदलाल पटी में 6 साल की मासूम की मौत; खेलते-खेलते बाक्स तक पहुंची

INT News31 October 2026 at 09:34 pm

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के नंदलाल पटी गांव में शनिवार शाम करंट लगने से 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। घर में दीपावली की पुताई चल रही थी। इसी दौरान खेलते हुए बच्ची साउंड बॉक्स के पास पहुंची और उसकी कटी डोरी पकड़ ली। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया जानकारी के मुताबिक, डेलन अहिरवार के घर में दीपावली के लिए पुताई का काम चल रहा था। उस समय घर में साउंड बॉक्स बज रहा था। उसकी डोरी कहीं से कटी हुई थी। खेलते हुए मोहनी साउंड बॉक्स के पास पहुंची और डोरी पकड़ ली। करंट लगने से वह गिर पड़ी। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ड्यूटी डॉक्टर ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने बताया कि 6 साल की बच्ची को मृत हालत में अस्पताल लाया गया था। परिजनों ने करंट लगने की बात बताई है। रविवार को होगा पोस्टमार्टम मोहनी का शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना की जानकारी नोहटा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।