Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फतेहाबाद में शराब ठेके पर आग लगाई, सेल्समैन पर हमला:ईंट से आंख पर वार किया, पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

INT News10 November 2026 at 05:51 pm

फतेहाबाद के गांव बीघड़ में शराब ठेके पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने और सेल्समैन पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने अशोक कुमार उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया है। वह गांव बीघड़ का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना सदर फतेहाबाद के प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित ने बताया कि हिसार जिले के गांव खेदड़ निवासी सत्यवान ने शिकायत दी थी। सत्यवान बीघड़ के शराब ठेके पर सेल्समैन था। कीमत को लेकर हुई कहासुनी शिकायत के मुताबिक, 26 अगस्त 2026 को अशोक उर्फ बल्लू शराब खरीदने ठेके पर आया था। कीमत को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। सत्यवान ने बताया कि 27 अगस्त की सुबह करीब 6:30 बजे उसने ठेका खोला, तो आरोपी प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने ठेके के अंदर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और सत्यवान पर भी पेट्रोल डाल दिया। हाथ पकड़ने पर मारी ईंट शिकायत के अनुसार, आरोपी ने चाकू निकाला। सत्यवान ने उसका हाथ पकड़ा, तो आरोपी ने पास पड़ी ईंट से उसकी दाहिनी आंख पर वार किया। इसके बाद धमकी देकर वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद ले गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना सदर फतेहाबाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मामला 2 सितंबर 2026 को अभियोग संख्या 351 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 326(g) में दर्ज किया गया।