national
CJP नेता अभिजीत दीपके पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, मांगी नई तारीख

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके मंगलवार को 16 अक्टूबर को हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में मंदिर मार्ग थाने में पेश नहीं हुए. उन्होंने त्योहार से जुड़े कार्यक्रमों में व्यस्त होने का हवाला देते हुए पुलिस से पेशी के लिए नई तारीख मांगी है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दीपके ने पुलिस को सूचित किया है कि वह फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौजूद नहीं हैं. इसी वजह से उन्होंने मंगलवार को पेश होने में असमर्थता जताई और पेशी टालने का अनुरोध किया.
लहरा दो तिरंगा प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने दीपके को लिया था हिरासत में
गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में आयोजित 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन के सिलसिले में दीपके को हिरासत में लिया गया था. पीटीआई के अनुसार, वह पुलिस की ओर से तय की गई नई तारीख पर पूछताछ के लिए पेश हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी पर भड़के ओवैसी, बोले- यह समान नागरिक संहिता नहीं, ‘हिंदू सिविल कोड’ है