Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रतलाम में 4 तहसीलदारों की 2 दिन की सैलरी कटेगी:CM हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में देरी करने कार्रवाई

INT News10 November 2026 at 06:52 pm

रतलाम में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने चार तहसीलदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। सेवा सेतु अभियान की समीक्षा में चारों तहसीलों में पिछले दो दिनों से शिकायतों के निराकरण में कोई प्रगति नहीं मिली। इस पर कलेक्टर ने 'काम नहीं तो सैलरी नहीं' के आधार पर दो दिन की सैलरी काटने के आदेश जारी किए हैं। राज्य शासन की प्राथमिकता वाले 'सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार' के तहत 3 अक्टूबर को विकासखंड स्तर पर और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्र के जोन स्तर पर विशेष शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों का उद्देश्य हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था। इन चार तहसीलदारों की कटेगी सैलरी अभियान की समीक्षा में पिपलौदा, जावरा, बाजना और ताल तहसीलों में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण में पिछले दो दिनों से शून्य प्रगति मिली। इसके बाद कलेक्टर ने कार्रवाई के आदेश जारी किए। जिन तहसीलदारों की दो दिन की सैलरी काटने के आदेश दिए गए हैं, उनमें ताल के निर्भयसिंह पटेल, बाजना के तत्कालीन तहसीलदार और वर्तमान में रतलाम शहर में पदस्थ देवेंद्र कुमार दानगढ़, जावरा के पंकज पवैया और पिपलौदा की पिंकी साठे शामिल हैं।