national
जब सोनिया गांधी से नाराज हो गए थे वाजपेयी...'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में पूर्व PM को लेकर क्या हुआ खुलासा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मार्च 2002 में संसद के विशेष संयुक्त सत्र के दौरान आतंकवाद निरोधक अध्यादेश (पोटो) को कानून बनाने का विरोध कर रहीं तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने सोनिया गांधी के अनुभव की कमी और उनकी भाषण शैली पर सवाल उठाए थे. इस घटना का जिक्र कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में किया है.
क्यों नराज हो गए थे वाजपेयी
सोनिया गांधी ने लिखती हैं कि उस दौरान संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक होती रहती थी. 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकवादी हमले के बाद उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को फोन कर उनकी सुरक्षा के बारे में पूछा. वाजपेयी ने उन्हें बताया था कि वह घर पर सुरक्षित हैं. बाद में वाजपेयी ने अपने कई सहयोगियों के सामने इस बात की सराहना भी की थी कि सोनिया गांधी उन्हें फोन करने वाली पहली नेता थीं.
सोनिया गांधी ने लिखती हैं कि 1999 में राजनीति में आने के महज दो साल बाद ही वह नेता प्रतिपक्ष बन गई थीं. इसके बावजूद सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं का सामना करने में उन्हें झिझक होती थी. इसकी वजह यह थी कि भाजपा के नेता उन्हें नेहरू-गांधी परिवार की विदेशी मूल की बहू के तौर पर देखते थे. सोनिया गांधी के मुताबिक, मार्च 2002 में पोटो विधेयक पर संसद के विशेष संयुक्त सत्र के दौरान उनका अनुभव काफी अलग रहा. राज्यसभा में विधेयक पारित नहीं होने के बाद सरकार ने इसे कानून बनाने के लिए संसद का विशेष संयुक्त सत्र बुलाया था.
कांग्रेस का तर्क था कि यह अध्यादेश आतंकवाद से निपटने में प्रभावी नहीं है और पुलिस को ऐसे व्यापक अधिकार देता है, जिनका नागरिकों के खिलाफ दुरुपयोग हो सकता है. सोनिया गांधी ने लिखती हैं कि उन्होंने अपने भाषण में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से सवाल किया था कि क्या वह अपने उच्च पद की गरिमा बनाए रखेंगे या नेतृत्व में कमजोर और दबाव में झुकने वाले साबित होंगे.
उन्होंने लिखा कि अपना भाषण समाप्त करने के बाद वह उस समय हैरान रह गईं, जब लोकसभा अध्यक्ष ने अचानक प्रधानमंत्री का नाम पुकारा. इसके बाद वाजपेयी सदन में आए और उनके भाषण का जवाब देने के बजाय सोनिया गांधी के अनुभव और बोलने के कौशल पर निशाना साधने लगे.
ये भी पढ़ें: PM मोदी की कॉल, 24 घंटे में 2 बार सांसदों से मुलाकात; क्या NDA में शामिल होने वाले हैं शरद पवार?
वाजपेयी की टिप्पणी से सोनिया गांधी को पहुंची थी ठेस
सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में लिखती हैं कि वाजपेयी के इस हमले से उन्हें ठेस पहुंची थी. इसके विरोध में कांग्रेस सांसद खड़े हो गए. देखते ही देखते सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई. विशेष संयुक्त सत्र में पोटो विधेयक पारित हो गया और इसके बाद पोटा कानून अस्तित्व में आया. हालांकि, 2004 में केंद्र में सत्ता में आई संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने इस कानून को निरस्त कर दिया.
सोनिया गांधी ने किताब में यह भी लिखा कि इस घटना के कुछ महीने बाद जब उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को उम्रदराज और अस्वस्थ देखा, तो उन्हें महसूस हुआ कि प्रधानमंत्री की आलोचना करते समय उन्हें कुछ अधिक संयम बरतना चाहिए था.
ये भी पढ़ें: बिहार-झारखंड में 14 लाख से ज्यादा परिवारों को मिला रोजगार, क्या पलायन का विकल्प बन सकता है पशुधन?
मोदी मीटिंग के दौरान आंख मिलाने से बचते हैं PM मोदी: सोनिया गांधी
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ़ लव' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर के बारे में भी लिखा है. वो लिखती हैं कि PM मोदी से उनका राजनीतिक मतभेद व्यक्तिगत नहीं, बल्कि वैचारिक है. उन्होंने लिखा है कि वह और पीएम मोदी भारत को लेकर बिल्कुल अलग-अलग सोच रखते हैं. सोनिया गांधी के मुताबिक, जब दोनों नेता मिलते हैं तो प्रधानमंत्री मोदी उनसे आई कॉन्टैक्ट करने से बचते हैं. सोनिया गांधी ने किताब में लिखती हैं कि औपचारिक अभिवादन और कभी-कभार छोटी-मोटी बातचीत के अलावा प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनका वास्तव में कोई संपर्क नहीं रहा है. हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित यह किताब मंगलवार को बिक्री के लिए उपलब्ध हुई.