Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला:बोनट से धुआं निकलता देख ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

INT News10 November 2026 at 06:55 pm

गुरुग्राम में सोहना रोड एलिवेटेड हाईवे पर मंगलवार देर शाम एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। यह कार सोहना से गुरुग्राम की तरफ आ रही थी। इसी दौरान एलिवेटेड हाईवे पर अचानक कार के बोनट से तेज धुआं निकलने लगा। बोनट से धुआं उठता देख ड्राइवर ने बिना वक्त गंवाए तुरंत गाड़ी रोकी और नीचे कूद गया। ड्राइवर के कूदते ही कार में ब्लास्ट जैसी स्थिति बनी और वह धूं-धूं कर जलने लगी। समय रहते कार से बाहर निकलने के कारण ड्राइवर ने अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही सोहना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फिलहाल फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। इस हादसे के कारण हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। शुरुआती तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…………………………