national
गोवा: कनाडा स्टूडेंट वीजा दिलाने के नाम पर 9.68 लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
INT News26 November 2026 at 08:58 pm

पोरवोरिम, 26 नवंबर। पोरवोरिम पुलिस ने 9.68 लाख रुपए की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला अल्टो-पोरवोरिम, गोवा की एक महिला की शिकायत से जुड़ा है। आरोपी ने महिला को झांसा देकर उसकी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए कनाडा का स्टूडेंट वीजा दिलाने के बहाने ठगी की।