Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

IAS तरुण भटनागर पर जांच की तैयारी:निवाड़ी कलेक्टर रहते दिए फैसले पर शासन कर सकता है विभागीय कार्रवाई

INT News27 November 2026 at 12:04 am

मध्य प्रदेश कैडर के 2012 बैच के आईएएस अधिकारी तरुण भटनागर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। निवाड़ी कलेक्टर रहते हुए जमीन के एक मामले में दिए गए उनके फैसले को लेकर शासन विभागीय जांच शुरू करने की तैयारी में है। शासन के पास उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए 14 मामले पहुंचे थे। इनमें से एक मामले में विभागीय जांच की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। 22 एकड़ सरकारी जमीन का मामला यह मामला निवाड़ी की करीब 22 एकड़ जमीन से जुड़ा है। आजादी से पहले के बंदोबस्त रिकॉर्ड में पूरी जमीन सरकारी दर्ज थी। इसके बावजूद तत्कालीन कलेक्टर भटनागर ने जमीन के दो-तिहाई हिस्से को निजी व्यक्ति का मानते हुए आदेश जारी कर दिया। खास बात यह है कि इसी जमीन के दूसरे हिस्से से संबंधित प्रकरण में उन्होंने अपने आदेश में उसे सरकारी माना था। दोनों फैसलों में इस विरोधाभास को लेकर सवाल उठे हैं। विभागीय जांच की प्रक्रिया पूरी सूत्रों के मुताबिक, शासन ने इस मामले में विभागीय जांच की तैयारी शुरू कर दी है और इसकी प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दिसंबर 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवाड़ी कलेक्टर के पद से तरुण भटनागर और ओरछा के तहसीलदार संदीप शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था।