समाचार · उत्तर प्रदेश
UP Tablet Yojana 2026: गोंडा जिले में 3477 स्टूडेंट्स को मिलेंगे टैबलेट, देखें पूरी लिस्ट

UP Tablet Yojana 2026: यूपी सरकार इस योजना के तहत कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को फ्री टैबलेट दे रही है. सरकार चाहती है कि बच्चे डिजिटल तरीके से पढ़ें और नई तकनीक से जुड़ें. आज के समय में ऑनलाइन पढ़ाई, ई-बुक और सरकारी फॉर्म भरने जैसे कई काम मोबाइल या टैबलेट से ही होते हैं. ऐसे में यह टैबलेट गरीब और मध्यम वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी मदद साबित होगा.
गोंडा में कब बंटेंगे टैबलेट?
कॉलेज की ओर से 24 नवंबर 2026 को नोटिस जारी हुआ है. इसमें बताया गया है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के हाथों गोंडा जिले में टैबलेट का वितरण 27 नवंबर 2026 को होगा. कार्यक्रम की जगह की जानकारी स्टूडेंट्स को बाद में दी जाएगी. इसलिए कॉलेज से आने वाली सूचना पर नजर बनाए रखें.
स्टूडेंट्स को क्या करना होगा?
नोटिस में साफ लिखा है कि प्रथम सूची में जिन छात्र-छात्राओं के नाम हैं, वे 27 नवंबर को गोंडा से बाहर न जाएं. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपका शहर में मौजूद रहना जरूरी है. अगर आप बाहर हैं तो अपना प्लान बदल लें. साथ ही अपना कॉलेज आईडी, आधार कार्ड और जरूरी कागजात तैयार रखें, ताकि वहां कोई दिक्कत न आए.
ये भी पढ़ें: UP Tablet Distribution: 27 नवंबर को गोंडा के इस गांव आएंगे CM योगी, मेधावी छात्रों को मिलेगा टैबलेट
दूसरे चरण की शुरुआत कब हुई?
टैबलेट वितरण का दूसरा चरण 15 नवंबर 2026 को लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल से शुरू हुआ था. इस चरण में करीब 25 लाख और टैबलेट बांटने का लक्ष्य रखा गया है. अब अलग-अलग जिलों और कॉलेजों में कार्यक्रम हो रहे हैं. गोंडा का नंबर भी अब आ गया है.
स्टूडेंट्स की पूरी लिस्ट यहां देखें- UP Tablet Yojana 2026 List of Gonda District Students
लिस्ट और आधार e-KYC की जानकारी
अपना नाम लिस्ट में देखने के लिए अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय से संपर्क करें. कॉलेज की नोटिस बोर्ड और ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट लगाई जाती है. टैबलेट लेने से पहले आधार e-KYC पूरी कराना भी जरूरी है. अगर आपने अब तक यह नहीं कराया है तो जल्दी करा लें, वरना टैबलेट मिलने में परेशानी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: UP Free Tablet Yojana 2026: DigiShakti पोर्टल पर ऐसे चेक करें अपना नाम, e-KYC का तरीका भी जानें