national · राजस्थान
Video: 22 हजार के सूट के लिए पत्नी से हुआ विवाद, गुस्से में पति ने जला दी सालभर की कमाई

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां महज 22 हजार रुपये के एक सूट को लेकर पति-पत्नी के बीच ऐसा विवाद हुआ कि गुस्से में पति ने अपनी सालभर की जमा पूंजी ही आग के हवाले कर दी. सड़क पर नोट जलाते शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना को देखकर लोग भी हैरान हैं.
View on Instagram
22 हजार का सूट खरीदना चाहती थी पत्नी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी को 22 हजार रुपये का एक सूट पसंद आया था. वह इसे खरीदना चाहती थी, लेकिन पति ने फिलहाल इतने महंगे कपड़े खरीदने से इनकार कर दिया. पति का कहना था कि दोनों को पहले अपना घर खरीदने के लिए पैसे बचाने चाहिए।.उसने पत्नी से वादा भी किया कि घर खरीदने के बाद उसकी पसंद की चीज जरूर दिलाएगा.
पति की बात से नाराज होकर मायके चली गई पत्नी
वायरल वीडियो के मुताबिक, पति की इस बात से पत्नी नाराज हो गई. सूट खरीदने को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई. पत्नी के घर छोड़कर जाने से पति भी काफी गुस्से में आ गया.
बैंक से निकाली सालभर की कमाई, सड़क पर जलाने लगा नोट
पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने बैंक से अपनी जमा पूंजी निकाल ली. इसके बाद वह सड़क पर पहुंचा और एक-एक करके नोट जलाने लगा. शख्स को इस तरह अपनी मेहनत की कमाई जलाते देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए.
'न रहेगा पैसा, न होगी लड़ाई',
शख्स ने नोट जलाते हुए ने कहा कि जब पैसा ही नहीं रहेगा तो लड़ाई भी नहीं होगी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, इस घटना की पूरी परिस्थितियों और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है. सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Video: चलती AC ट्रेन में यात्री ने जलाया दीया, शंख बजाकर करने लगा पूजा