Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

Rising Stars Asia Cup 2026: श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराया, 9.3 ओवर बाकी रहते हासिल किया 318 रन का लक्ष्य

INT News26 November 2026 at 10:50 pm

Sri Lanka A vs India A: Rising Stars Asia Cup 2026 के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ए ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत ए को 8 विकेट से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका की टीम ने सिर्फ 40.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 318 रन बना लिए. इस तरह श्रीलंका ने 9.3 ओवर बाकी रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया और फाइनल में जगह पक्की कर ली.

भारत ए ने बनाए थे 317 रन

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी हुई.

वैभव ने 27 गेंदों में 40 रन बनाए. उनकी पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. वहीं, अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 78 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया.

इसके बाद कुशाग्र 21 रन बनाकर आउट हो गए. तिलक वर्मा ने 66 गेंदों में 53 रन की पारी खेली. रिंकू सिंह 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. सूर्यांश शेडगे ने 10 और तनुष ने 28 रन का योगदान दिया.

आखिर में शाहबाज अहमद ने अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने 48 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए. उनकी इस पारी की मदद से भारत ए का स्कोर 317 रन तक पहुंचा.

श्रीलंका की तरफ से रविन्दु फर्नांडो, जेनिथ लियानगे और निपुण धनंजय ने 2-2 विकेट हासिल किए.

सिनेथ और क्रूसपुले ने भारतीय गेंदबाजों की बढ़ाई मुश्किल

318 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की शुरुआत बेहद शानदार रही. सलामी बल्लेबाज सिनेथ जयवर्धने और लसिथ क्रूसपुले ने भारतीय गेंदबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.

दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 129 गेंदों में 174 रन की बड़ी साझेदारी हुई. सिनेथ ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 70 गेंदों में 105 रन बनाए. उनकी पारी में शानदार चौके और छक्के देखने को मिले.

दूसरे छोर पर क्रूसपुले भी लगातार रन बनाते रहे. उन्होंने 107 गेंदों में 116 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 12 चौके