समाचार · छत्तीसगढ़
लायन्स क्लब नमन ने मनाया संविधान दिवस:कन्या शाला में ‘आओ संविधान को जानें’ प्रतियोगिता, छात्राओं से पूछे संविधान से जुड़े सवाल
लायन्स क्लब रायपुर नमन ने संविधान दिवस पर गुरुवार को कटोरा तालाब स्थित संत कंवरराम कन्या शाला में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। ‘आओ अपने संविधान को जानें’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं से संविधान से जुड़े सवाल पूछे गए। इस दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन को याद किया गया। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन मधु यादव ने कहा कि संविधान देश की एकता का आधार है। उन्होंने छात्राओं को संविधान की महत्ता बताई। साथ ही श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन के जीवन, उनके काम और दूरदर्शी सोच के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और सवालों के जवाब दिए। बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर भी चर्चा कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई। उन्हें पढ़ाई की बेहतर योजना बनाने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आयोजन में छात्राओं और स्कूल स्टाफ ने उत्साह से भाग लिया। प्राचार्या का किया सम्मान कार्यक्रम की मेजबान स्कूल प्राचार्या शची विश्वास को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। लायन किरण राजेश यादव, मीना वाधवा, शैलेश कोहली, डॉ. शेषा सक्सेना और सरोज सैफी ने छात्राओं व शिक्षकों को स्मृति चिह्न और कलम भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया।