Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तर प्रदेश

UP Election: सपा के पीडीए के प्रण में कर्मचारियों को क्या मिला? OPS बहाली, आउटसोर्सिंग खत्म करने का संकल्प

INT News26 November 2026 at 10:14 pm

SP 2027 election promises: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी अपने '27 के वादे' के जरिए अलग-अलग वर्गों को साधने की कोशिश कर रही है. पार्टी ने पीडीए के प्रण पत्र के दूसरे अध्याय में कर्मचारी और महंगाई के मुद्दों को जगह दी है. इसमें पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने, आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने और महंगाई पर लगाम लगाने के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं.

पुरानी पेंशन फिर से लागू करने का वादा

समाजवादी पार्टी ने कर्मचारियों को लेकर पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करने का संकल्प जताया है. इसके साथ ही आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने की बात कही है. पार्टी के इन वादों का सीधा संबंध सरकारी कर्मचारियों और आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम करने वाले लोगों से है.

स्कूल फीस और अस्पताल के खर्चों पर भी लगेगी सीमा

महंगाई से राहत देने के लिए समाजवादी पार्टी ने 'दाम बांधो नीति' लागू करने का वादा किया है. इसके तहत जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने की बात कही गई है. इसके अलावा निजी स्कूलों की फीस और अस्पतालों में होने वाले खर्चों पर भी सीमा तय करने का संकल्प शामिल है.

'27 के वादे' में कर्मचारी और आम जनता पर फोकस

समाजवादी पार्टी ने अपने इन वादों को पीडीए का प्रण पत्र बताया है. इसके दूसरे अध्याय में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन, आउटसोर्सिंग खत्म करने और आम लोगों को महंगाई से राहत देने जैसे मुद्दे शामिल हैं. पार्टी का कहना है कि यह सिर्फ घोषणा पत्र नहीं, बल्कि '27 का संकल्प' है.

Must Read- अब सिर्फ 5 रुपये में मिलेगी खाने की थाली, सपा के '27 के वादे' में महिलाओं और गरीबों के लिए ऐलान