Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

नाबालिग को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार, पांडू पुलिस ने सकुशल बरामद किया

INT News10 November 2026 at 12:00 pm

Crime News: पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं, मामले में नामजद आरोपी सोनू चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के साथ मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण सफलता मिली है.

ये भी पढ़ें: पलामू में बैंक लूट की कोशिश, 13 लाख रुपये से भरा झोला छोड़ भागा बदमाश; रास्ते में गिरा देसी कट्टा

आठ नवंबर को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार, इस संबंध में पांडू थाना में आठ नवंबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया और नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया.

रतनाग गांव का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रतनाग गांव निवासी बबन चौधरी के पुत्र सोनू चौधरी के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की गयी. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Nisha Bhagat को न्याय दिलाने के लिए आगे आया BJP ST मोर्चा, रामकुमार पाहन ने क्या कहा?