Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

अमृतसर में AAP नेता ने की अपने भाई की हत्या:सीने में गोली मारी, अस्पताल भी नहीं ले जा पाए, मौके पर दम तोड़ा

INT News10 November 2026 at 12:48 pm

अमृतसर में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात में आम आदमी पार्टी (AAP) के ब्लॉक समिति सदस्य किरणप्रीत सिंह कैमी का नाम सामने आया है। किरणप्रीत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने भाई की हत्या की है। मामला अमृतसर के हलका अटारी में मजीठा रोड स्थित गांव पंडोरी वड़ैच का है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद किरणप्रीत सिंह कैमी ने अपने भाई को गोली मार दी। गोली लगने के कारण उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भी नहीं ले जाया जा सका और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों भाइयों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और गोली चलाने के पीछे की असली वजह क्या थी। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…